![]() |
| Important-GK Origins of Indian Rivers in Hindi |
◼ सिन्धु नदी
इसका उद्गम तिब्बती क्षेत्र में कैलाश पर्वत श्रेणी में बोखर चू के निकट एक हिमनद से होता है जो 4,164 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। तिब्बत में इसे सिंघी खंबान या शेर मुख कहते है। सिन्धु नदी कराची के पूर्व में अरब सागर में जा गिरती है।
◼ सतलज नदी
सतलज नदी का उद्गम तिब्बत में कैलाश पर्वत के दक्षिण में स्थित मानसरोवर झील के समीप राक्षस ताल है।
🔸पर्वतीय क्षेत्र को पार करने के बाद पंजाब में रूपनगर के निकट यह मैदानी भाग में प्रवेश करती है।
🔸 यह रावी, चेनाब और झेलम नदियों का संयुक्त जल एकत्रित करके पाकिस्तान में मिथनकोट नामक स्थान पर सिन्धु नदी में जा गिरती है।
◼ झेलम नदी
यह कश्मीर की घाटी के दक्षिण-पूर्व में 4900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित वीरिनाग के निकट झरने से निकलती है।
🔸 कश्मीर में बहुत-सी नदियाँ इससे आकर मिलती हैं. पाकिस्तान में प्रवेश करने से पहले यह नदी श्रीनगर और वूलर झील से बहते हुए एक तंग व गहरे महाखंड से गुजरती है।
🔸 पाकिस्तान में झंग के निकट यह चेनाब नदी से जा मिलती है।
◼ चेनाब नदी या चंद्रभागा नदी
चेनाब, सिन्धु की सबसे बड़ी सहायक नदी है. यह चंद्रा और भागा दो नदियों के मिलने से मिलती है। इसलिए इसे Chandrabhaga भी कहते है।
◼ रावी नदी
रावी, सिन्धु की एक अन्य सहायक नदी है. यह हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों में रोहतांग दर्रे के पश्चिम से निकती है और राज्य की चंबा घाटी से बहती है।
🔸अपने उद्गम (origin) स्थान से शुरू होकर पाकिस्तान में मुल्तान के निकट चेनाब नदी के साथ मिलने तक यह 720 किमी. की दूरी तय करती है।
◼ व्यास नदी
यह नदी हिमालय में स्थित रोहतांग दर्रे में 4067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित व्यास कुंड से निकलती है।
🔸पूरे सिन्धु प्रवाह तंत्र में व्यास ही एक ऐसी नदी है जो पूर्णतया भारत में बहती है।
◼ गंगा नदी
यह उत्तरी भारत की सबसे प्रमुख नदी है. इसके अपवाह क्षेत्र में भारत के सबसे घने बसे और उपजाऊ राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल आते है।
◼ यमुना नदी
यमुना, गंगा की सबसे पश्चिमी और सबसे लम्बी सहायक नदी है। इसका उद्गम यमुनोत्री हिमनद है। इसका अधिकाँश जल सिंचाई उद्देश्यों के लिए पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों और आगरा नाहर में आता है।
Share जरूर करें ‼️
खास आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़ें 👇 :-
प्ले स्टोर से हमारे एंड्रॉयड एप्प जरूर डाउनलोड करें 👇 :-
हम लगातार अपनी वेबसाइट पर हर प्रकार की अध्ययन सामग्री प्रदान कराने में जुटे हैं। हम उम्मीद करते हैं, कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। यदि पसंद आई हो, तो अपने जरूरतमंद मित्रों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी जरूर शेयर करें।
इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटी या गलती होने पर हम और हमारी टीम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, क्योंकि यह सारी जानकारी अन्य कई आधिकारिक स्त्रोतों से इकट्ठा करके आप तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
हमारी वेबसाइट Important-GK पर विजिट करने के लिए धन्यवाद !...


0 टिप्पणियाँ