स्वतंत्रता संघर्ष महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर, इन प्रश्नों की संभावना अधिक रहती है, Important GK

             

Freedom struggle most important questions in hindi, Important-GK, important gk, swatantrata sangharsh questions, freedom struggle question answer,
Important-GK Freedom Struggle Question

🔳1. महात्मा गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष किस अधिवेशन में चुने गए ?
✅►-बेलगांव अधिवेशन (1924 ई.)

🔳2. गदर पार्टी की स्थापना कब और कहां हुई ?
✅►-1 नवंबर 1913 ई. में सैनफ्रांसिस्को ( अमेरिका).

🔳3. गदर पार्टी किसके नेतृत्व में बनी ?
✅►-लाला हरदयाल.

🔳4. गदर पार्टी के पहले अध्यक्ष कौन बने ?
✅►-सोहन सिंह भक्खाना

🔳5. महात्मा गांधी को कैसर-ए-हिंद की उपाधि से कब नावाजा गया ?
✅►-सन् 1915 में ।.

🔳6. किस अधिवेशन में कांग्रेस के नरम दल और गरम दल में एकता हो गई?
✅►-लखनऊ अधिवेशन (1916 ई.)

🔳7. मुस्लिम लीग और कांग्रेस ने मिलकर किस अधिवेशन में एक संयुक्त समिति की स्थापना की ?
✅►-लखनऊ अधिवेशन

🔳8. स्वशासन के लिए बाल गंगाधर तिलक ने किस संस्था की स्थापना की ?
✅►-होमरूल लीग (मार्च 1916 ई. में पूना में)

🔳9. ऐनी बेसेन्ट ने होमरूल लीग की स्थापना कब और कहां की ?
✅►-सितंबर 1916 ई. में मद्रास में ।

🔳10. ऐनी बेसेंट के नेतृत्व में स्थापित होमरुल लीग के प्रथम सचिव कौन थे ?
✅►-जार्ज अरुण्डेल


🔳11. भर्ती करने वाला सार्जेंट किसे कहा जाने लगा ?
✅►-महात्मा गांधी । क्योंकि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान गांधीजी ने लोगों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया था ।

🔳12. साबरमती आश्रम की स्थापना किसने की ?
✅►-महात्मा गांधी

🔳13. महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना कब और कहां की ?
✅►-1916 ई. में अहमदाबाद में ।

🔳14. चंपारण आने के लिए गांधी को किसने प्रेरित किया था ?
✅►-बिहार के किसान नेता राजकुमार ने ।

🔳15. सत्याग्रह का सर्वप्रथम प्रयोग गांधी जी ने कहां किया ?
✅►-दक्षिण अफ्रिका

🔳16. भारत में सत्याग्रह का सबसे पहले प्रयोग गांधी ने कहां किया ?
✅►-चंपारण (बिहार)

🔳17. चंपारण का आंदोलन कब हुआ था ?
✅►-सन् 1917 में ।

🔳18. चंपारण विद्रोह के कारण अंग्रेजों को कौन सी प्रथा समाप्त करनी पड़ी ?
✅►-तीनकठिया प्रथा

🔳19. महात्मा गांधी ने पहली बार भूख हड़ताल किसके समर्थन में किया था ?
✅►-1918 ई. में अहमदाबाद मिल मजदूरों के हड़ताल के समर्थन में ।

🔳20. 1918 ई. में महात्मा गांधी ने गुजरात के खेड़ा जिले में कौन सा आंदोलन चलाया ?
✅►-कर नहीं आंदोलन


🔳21. रौलट एक्ट कब लागू किया ?
✅►-19 मार्च 1919 ई.

🔳22. रौलट एक्ट क्या था ?
✅►-ऐसा कानून जिसके तहत किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार किया जा सकता था । उसके खिलाफ ने तो कोई अपील, न कोई दलील और न कोई वकील किया जा सकता था।

🔳23. गांधी जी ने रौलेट एक्ट के विरोध में देश व्यापी हड़ताल कब शुरु की ?
✅►-6 अप्रैल 1919 ई.

🔳24. जालियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ ?
✅►-13 अप्रैल 1919 ई.

🔳25. जालियांवाला बाग हत्याकांड कहां हुआ ?
✅►-अमृतसर

🔳26. जालियांवाला बाग हत्याकांड का नेतृत्व किसने किया ?
✅►-जनरल डायर

🔳27. जालियांबाला बाग हत्याकांड के पीछे वजह क्या थी ?
✅►-डॉ सतपाल और सैफुद्दीन किचलू की गिरफ्तारी के विरोध में हो रही जनसभा पर जनरल डायर ने अंधाधुंध गोली चलाई ।

🔳28. जालियांवाला बाग हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई ?
✅►-सरकारी रिपोर्ट के अनुसार 379 और कांग्रेस समिति के अनुसार 1000 लोग मारे हुए ।

🔳29. जालियांवाला बाग हत्याकांड में किस भारतीय ने जनरल डायर का सहयोग किया था ?
✅►-हंसराज

🔳30. किसने जालियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया ?
✅►-शंकरन नायर

🔳31. किसकी अध्यक्षता में ब्रिटिश सरकार ने जालियांवाला बाग हत्याकांड की आठ सदस्यीय जांच समिति गठित की ?
✅►-लॉर्ड हंटर.

🔳32. जिस जांच समिति का गठन ब्रिटश सरकार ने किया उसके सदस्यों में कितने भारतीय थे ?
✅►-तीन

🔳33. कांग्रेस ने किसके नेतृत्व में जालियांवाला बाग हत्याकांड की जांच के लिए आयोग गठित की ?
✅►-मदन मोहन मालवीय । इस आयोग के अन्य सदस्यों में मोतीलाल नेहरू और गांधीजी भी थे ।

🔳34. जालियांवाला बाग किस व्यक्ति की संपत्ति थी ?
✅►-जल्ली नाम के व्यक्ति ।

🔳35. खिलाफत आंदोलन किसके खिलाफ शुरू किया किया ?
✅►-मित्र राष्ट्रों के खिलाफ । विशेषकर ब्रिटेन के खिलाफ

🔳36. खिलाफत आंदोलन किसके समर्थन में किया गया था ?
✅►-टर्की के खलीफा के समर्थन में भारतीय मुसलमान ने आंदोलन शुरु किया।

🔳37. पूरे देश में खिलाफत दिवस कब मनाया गया ?
✅►-19 अक्टूबर 1919 ई.

🔳38. हिंदू और मुसलमानों की संयुक्त कांफ्रेंस की अध्यक्षता महात्मा गांधी ने कब की ?
✅►-23 नवंबर 1919 ई.

🔳39. असहयोग आंदोलन कब शुरु हुआ ?
✅►-1 अगस्त, 1920 ई.

Share जरूर करें ‼️

खास आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी जरूर पढ़ें 👇 :-

प्ले स्टोर से हमारे एंड्रॉयड एप्प जरूर डाउनलोड करें 👇 :-

हम लगातार अपनी वेबसाइट पर हर प्रकार की अध्ययन सामग्री प्रदान कराने में जुटे हैं। हम उम्मीद करते हैं, कि यह पोस्ट आपको पसंद आई होगी। यदि पसंद आई हो, तो अपने जरूरतमंद मित्रों तक यह महत्वपूर्ण जानकारी जरूर शेयर करें।
इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की त्रुटी या गलती होने पर हम और हमारी टीम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी, क्योंकि यह सारी जानकारी अन्य कई आधिकारिक स्त्रोतों से इकट्ठा करके आप तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

हमारी वेबसाइट Important-GK पर विजिट करने के लिए धन्यवाद !...

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ